फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव, छह मरीज स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में बुधवार को जिले में आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके अलावा पहले से संक्रमित छह मरीज स्वस्थ हो गए। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में बुधवार को टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर 4593 लोगों की जांच की।
विज्ञापन

जांच में आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके अलावा पहले से संक्रमित छह मरीज स्वस्थ हो गए। रेलकोच के एल-2 अस्पताल में दो और एम्स के एल-3 अस्पताल में तीन मरीजों का इलाज चल रहा है। बुधवार को जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 85 हो गई है। इसमें 35 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है।
सेंटरों पर बची 104 डोज वैक्सीन लगाई
बुधवार को पांच सेंटरों पर बची 104 डोज वैक्सीन लगाई गई। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि एम्स में 20, बछरावां में 40, डलमऊ में 30, खीरों में चार और डलमऊ में 10 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। उन्होंने बताया कि वैक्सीन को खराब होने से बचाने के लिए टीकाकरण कराया गया। बुधवार को शासन से मिली वैक्सीन से गुरुवार को टीकाकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें