रायबरेली। जिले में कोरोना संक्रमित एक और मरीज की शुक्रवार को मौत हो गई। इसके बाद संक्रमित मरीजों की मौतों का आंकड़ा बढ़कर 339 हो गया है। जिले में 4755 लोगों की जांच में 23 लोग कोरोना संक्रमित मिले, जबकि पहले से संक्रमित 45 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए। जिले में 366 एक्टिव मरीजों में 195 मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि एम्स के एल-3 अस्पताल में भर्ती एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। अब तक संक्रमित होने के बाद जिले में 339 मरीजों की मौत हो गई है।
शुक्रवार को रेल कोच के एल-2 में सात, एम्स के एल-3 अस्पताल में छह मरीजों का इलाज चल रहा है। जिले में अलग-अलग टीमों ने पहुंचकर 4755 लोगों की कोरोना की जांच की, जिसमें मात्र 23 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पहले से कोरोना संक्रमित 45 मरीज स्वस्थ हो गए। जिले में 366 एक्टिव मरीजों में 195 मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।