फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थम रहा कोरोना का प्रकोप, पांच और मरीजों ने दम तोड़ा, 77 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इलाज के दौरान जिले के पांच और मरीजों की मौत हो गई है।
विज्ञापन

कोरोना के चपेट में आने के बाद अब तक 320 मरीज दम तोड़ चुके हैं। राहत की बाद यह है कि पहले से संक्रमित 131 मरीज स्वस्थ भी हुए जबकि मंगलवार को जांच के बाद 77 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इन्हें मिलाकर जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 737 हो गयी, इनमेें से 393 मरीज होम आइसोलेट हैं।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि कोरोना संक्रमित होने के अस्पताल में भर्ती कराए गए पूरे अहिरन छतोह, मुरैठी गदागंज, प्रतापपुर लालगंज, महराजगंज और शहर के अमर नगर के एक-एक मरीज की मौत हो गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रेल कोच के एल-2 में 46 और एम्स के एल-3 अस्पताल में 22 मरीजों को भर्ती करके कोरोना से बचाने का प्रयास किया जा रहा है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर 5372 लोगों की जांच की।
विज्ञापन

इसमें 77 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पहले से संक्रमित 131 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। जिले में 737 एक्टिव मरीजों में 393 मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें