फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के ब्लॉक अध्यक्ष और भाजपा नेता के बीच मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में हिंदू युवा वाहिनी के ब्लॉक अध्यक्ष और भाजपा नेता के मारपीट और गाली गलौज का मामला प्रकाश में आया। दोनों पक्षों से आरोप है कि मारपीट के साथ अभद्र व्यवहार किया गया।
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के ब्लॉक अध्यक्ष ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है, जबकि भाजपा नेता ने सीओ को प्रकरण से अवगत कराया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। उधर, हिंदू युवा वाहनी के जिलाध्यक्ष ने अपने कार्यकर्ता को पद मुक्त कर दिया है।
सलोन कस्बा निवासी लाली सलूजा हिंदू युवा वाहिनी के ब्लॉक अध्यक्ष हैं। सोमवार की रात लाली सलूजा गनपत वाली गली के पास बैठे थे। इसी बीच कस्बे के एक बीजेपी नेता गौरव रस्तोगी रास्ते से गुजर रहे थे।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जुबानी कहासुनी शुरू हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट की भी बात सामने आई। स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों पक्षों को शांत कराया गया।
हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा नेता और हिंदू युवा वाहिनी के ब्लाक अध्यक्ष के बीच कहासुनी हुई थी। इसमें लाली सलूजा को तत्काल संगठन के पद से मुक्त कर दिया गया।
वहीं लाली सलूजा ने बताया कि उसके साथ भाजपा नेता ने अभद्रता की है, जिसकी तहरीर थाने में दी गई है। भाजपा नेता गौरव रस्तोगी का कहना है कि वह अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में लाली सलूजा ने उन्हें अभद्र बातें कही।
इसी बात को लेकर विवाद हुआ है। मामले की जानकारी सीओ सलोन को दी गई है। कोतवाल पंकज त्रिपाठी ने बताया कि एक पक्ष से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें