फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली के गांवों में अभिनेता सोनू सूद पहुंचाएंगे मदद, कवि पंकज प्रसून का प्रयास लाया रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद संक्रमण को मात देकर लौटे राजधानी के व्यंग्यकार व कवि पंकज प्रसून ने अपने साथियों के साथ मिलकर ‘आओ गांव बचाएं’ मुहिम शुरू की है।
विज्ञापन

इसके तहत रायबरेली के ग्रामीण इलाकों में दवाएं, ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर निशुल्क उपलब्ध कराने के साथ ही इलाज की सुविधाएं मुहैया कराई जानी हैं। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कमी के चलते इसे मुहैया कराने को लेकर उन्होंने मशहूर कवि डॉ. कुमार विश्वास को ट्वीट किया जिसे कुमार विश्वास से रिट्वीट करते हुए अभिनेता सोनू सूद से मदद को कहा।
तुरंत बाद सोनू सूद की तरफ से ट्वीट कर कहा गया कि समझो पहुंच गया, बस आप पता भेजिए। पंकज प्रसून ने बताया कि तीन दिन के भीतर तीन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सोनू सूद की तरफ से भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

इससे ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को काफी मदद मिल जाएगी। उन्होंने कुमार विश्वास और सोनू सूद का इस मदद केलिए शुक्रिया अदा करते हुए बताया कि शुरुआती दौर में रायबरेली की छह ग्राम सभाओं केअंतर्गत करीब 32 गांवों का चुनाव कर आओ गांव बचाओ मुहिम के तहत टीम कोविड हेल्प का गठन किया गया है। गांवों केस्कूलों और पंचायत भवनों में सेंटर बनाए गए हैं।
जल्द ही यहीं से मरीजों को दवाएं व अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। फिलहाल घर-घर जाकर मरीजों को कोरोना किट बांटी जा रही है। अभी तक रायबरेली के सहजौरा, लोहड़ा, रौला, डोमापुर, मुस्तफाबाद बेलहनी, मऊ गर्वी, गोविंदपुर, मेरुई ग्राम पंचायतों को जोड़ा जा चुका है।
इस मुहिम से लखनऊ के प्रतिष्ठित चिकित्सकों को भी जोड़ा गया है जिसमें एसजीपीजीआई के डॉ. ज्ञानचंद, एनबीआरआई के वैज्ञानिक डॉ. सीएस ओझा और डॉ. दीनानाथ मरीजों को सलाह देंगे।
17 कोविड मरीजों को उपलब्ध कराया प्लाज्मा
पंकज प्रसून ने बताया कि वे गत 7 अप्रैल को कोविड पॉजिटिव हो गए थे। इसकेबाद लखनऊ में लोगों को प्लाज्मा उपलब्ध कराने में जुट गए। उन्होंने बताया कि उन्होंने अब तक 17 कोविड मरीजों को प्लाज्मा उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें