फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी से बचाव के लिए मधुपुरी गांव में शुरू हुआ जप

विज्ञापन
विज्ञापन
राही (रायबरेली)। कोरोना महामारी से मानव की रक्षा के ब्लॉक क्षेत्र के मधुपुरी गांव में दुर्गा सप्तशती महामारी नाशक मंत्रों का जाप आरंभ किया गया। सुबह पूजा पाठ करने के साथ सिद्ध काली मां की आराधना की गई।
विज्ञापन

यह जप 24 घंटे चलेगा। शुक्रवार को विधि-विधान के साथ सुबह आचार्य मुकेशानंद महाराज ने पाठ आरंभ कराया। आयोजक पूर्व प्रधान एवं प्रधान के प्रतिनिधि रमाशंकर पांडेय ने बताया कि गांव के सिद्ध काली मां के चबूतरे पर पांच आचार्यों द्वारा गांव व क्षेत्रवासियों के कल्याण के लिए 24 घंटे निरंतर पाठ चलेगा।
उन्होंने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर मानव पर संकट आया है। तब तब मां दुर्गा ने रक्षा किया है। इस महामारी से मानव की रक्षा के लिए दुर्गा सप्तशती महामारी नाशक मंत्रो का जाप आरंभ कराया गया है।
विज्ञापन

माता से जन कल्याण के लिए प्रार्थना की जाएगी। इस मौके पर आचार्य कृपाशंकर तिवारी, आचार्य अशोक शुक्ला, आचार्य अतुल तिवारी, आचार्य आशीष शुक्ला, पं निखिल शुक्ला, अनिल त्रिपाठी, आनंद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें