रायबरेली। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बाल मुकुंद मिश्रा समेत 38 लोगों की कोरोना रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 291 पहुंच गई है। लगातार कोरोना के मरीजों के बढ़ने के स्वास्थ्य विभाग में अफरातफरी का माहौल है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि रविवार को एंटीजन जांच में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बालमुकुंद मिश्रा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पीएसी कॉलोनी में भी चार लोग संक्रमित पाए गए हैं।
इसके अलावा फिरोज गांधी कॉलेज, मनिका रोड, लालगंज, दुधवन, जगतपुर, बेलाभेला, खजुहा, खीरों, नसीराबाद, किलाबाजार आदि क्षेत्रों में 38 लोग संक्रमित मिले हैं।
रविवार को 2021 लोगों की कोरोना की जांच की गई है। पहले से संक्रमित 19 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं। 291 एक्टिव मरीजों में 191 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है।