फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 46 और लोग कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को भी 46 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में लगातार बढ़ रहे मरीजों के बाद भी लोग सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

संक्रमित मरीजों को इलाज के लिए एल-2 अस्पताल भेजा जा रहा है। उधर, शनिवार को भी सरकारी अस्पतालों में लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। 4800 लक्ष्य के सापेक्ष 3161 लोगों को टीके लगाए गए।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में शनिवार को 2167 लोगों की कोरोना की जांच की गई। टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर जांच की। जांच में 46 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 272 हो गई है। इसमें 184 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ ही मास्क का प्रयोग जरूर करेंगे। जिले में शनिवार को 3161 लोगों को कोरोना के टीके भी लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें