फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक और मौत, 47 लोग पॉजिटिव हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कोरोना संक्रमित जिले के एक और वृद्ध की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। उसे केजीएमयू में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को जिले में 47 लोगों की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। महज छह दिन में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 236 होने के बाद हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि अमावां ब्लॉक के इसौली गांव निवासी 73 वर्षीय वृद्ध की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे लखनऊ के केजीएमयू में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान गुरुवार को वृद्ध की मौत हो गई है।
अब तक जिले में कोरोना संक्रमित होने के बाद दम तोड़ने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 113 हो गई है। गुरुवार को जिले में 2,310 लोगों की कोरोना की जांच की गई। इसमें 47 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

मरीजों को इलाज के लिए एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। जिले में एक्टिव 236 मरीजों में 146 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है।
45 की उम्र के पार 5,566 लोगों ने लगवाया टीका
गुरुवार से 45 साल की उम्र से ऊपर के सभी लोगों में टीकाकरण की व्यवस्था होने के बाद प्रगति सुधर गई है। पहले दिन 5566 लोगों ने टीका लगवाया। कई सेंटरों पर तो लक्ष्य से अधिक लोगों ने पहुंचकर टीके लगवाए।
सीएमओ डॉ. बीरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में गुरुवार को 8160 लोगों में टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। लक्ष्य के सापेक्ष 5566 लोगों ने टीका लगवाया। उन्होंने 45 वर्ष से अधिक के सभी लोगों से कोरोना का टीका लगवाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें