फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से आए पांच यात्रियों समेत आठ कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
यात्रियों की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। मुंबई से प्रतापगढ़ जाने वाली उद्योग नगरी एक्सप्रेस बुधवार को आई तो रेलवे स्टेशन को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। ट्रेन से उतरे हर यात्री का स्वास्थ्य टीम ने परीक्षण किया। आरपीएफ और जीआरपी के साथ ही कोतवाली पुलिस भी तैनात रही। परीक्षण के दौरान पांच यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा जिले में तीन अन्य लोग कोरोना पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन

महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। मुंबई से आने वाली ट्रेन पर खास नजर रखी जा रही है। लोकमान्य तिलक (मुंबई) से चलने वाली गाड़ी संख्या-01073 उद्योग नगरी एक्सप्रेस के पहुंचने का समय शाम 5.03 बजे निर्धारित है, लेकिन यह गाड़ी सवा घंटे की देरी से पहुंची।
सैंपलिंग प्रभारी डॉ. ऋषि बागची ने बताया कि मुंबई से आई उद्योग नगरी ट्रेन से लगभग 175 यात्री उतरे। इन सभी का परीक्षण कराया गया। एंटीजन टेस्ट में पांच यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसकी पुष्टि के लिए उनके सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें केजीएमयू लखनऊ भेजा जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा जिले में तीन अन्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए आठ लोग शहर क्षेत्र के बालापुर, जगतपुर क्षेत्र के परहरी, सलोन क्षेत्र के पकसरावां, अमेठी जिले के जायस क्षेत्र के मोअज्जमगंज, फुरसतगंज क्षेत्र के पूरे चाहत के रहने वाले बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें