फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे जिले में चलेगा महाअभियान, आज 3089 को लगेंगे टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कोरोना को मात देने का महाअभियान गुरुवार को पूरे जिले में चलेगा। जिला महिला अस्पताल के अलावा जिले की 17 सीएचसी में टीकाकरण होगा। 30 टीमों को 3089 स्वास्थ्यकर्मियों में टीकाकरण करने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

सभी टीमों को सौ-सौ लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य है। टीकाकरण सेंटर के नोडल अधिकारी बनाए गए सभी अधीक्षकों को समय से टीकाकरण शुरू कराने के साथ ही लक्ष्य को पूरा कराने के आदेश दिए गए हैं।
कोरोना टीकाकरण का पहला सत्र 16 जनवरी को हुआ था। पहले सत्र में 258 लोगों को टीका लगा था। 22 जनवरी को दूसरे सत्र में 1601 लोगों को टीके लगाए गए थे। गुरुवार को तीसरा सत्र है। इस बार जिले की सभी सीएचसी को टीकाकरण में शामिल कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीएचसी अमावां, बेलाभेला, डीह, बछरावां, दीनशाह गौरा, हरचंदपुर, जगतपुर, शिवगढ़, नसीराबाद, महराजगंज, सलोन, ऊंचाहार, खीरों, जतुआ-टप्पा, लालगंज, डलमऊ, सरेनी में गुरुवार को टीकाकरण होगा।
सभी अधीक्षकों को टीकाकरण समय से शुरू कराने के आदेश दिए गए हैं। यदि किसी को टीका लगने के बाद इंफेक्शन होता है तो इसके लिए भी डॉक्टरों की टीम मुस्तैद रहेगी। एंबुलेंस सहित अन्य जरूरी व्यवस्था करने के आदेश दिए गए है। जबकि 29 जनवरी को 2830 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है।
कहां कितने स्वास्थ्यकर्मियों में लगेंगे टीके
अस्पताल टीकाकरण का लक्ष्य
जिला अस्पताल 740
अमावां 100
बछरावां 116
बेलाभेला 200
डलमऊ 219
डीह 96
हरचंदपुर 110
जगतपुर 100
जतुआ-टप्पा 104
खीरों 100
लालगंज 200
महराजगंज 100
नसीराबाद 100
सलोन 200
सरेनी 100
शिवगढ़ 202
ऊंचाहार 200
दीनशाह गौरा 102
कुल 3089
28 जनवरी को होने वाले टीकाकरण की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सूची भी सभी सीएचसी अधीक्षकों को दे दी गई है। जिला अस्पताल के साथ ही 17 सीएचसी में 30 टीमें टीकाकरण करेंगी। 3089 लोगों में टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। 29 जनवरी को भी 28 टीमों को 2830 लोगों में टीका लगाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

डॉ. बीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें