फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगौतीपुर व मिलिकियाना मोहल्ला सील, परिजन क्वारंटीन किए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
गदागंज-सलोन (रायबरेली)। कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद सलोन नगर के मिलकियाना पश्चिमी मोहल्ले व गदागंज क्षेत्र के भगौतीपुर गांव को सील कर दिया गया है। गदागंज में संक्रमित युवक के घर के चार लोगों को क्वारंटीन में भेजा गया है। वृद्धा के संपर्क में आए लोगों को भी क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है। सलोन नगर के किराना व्यवसायी की 70 वर्षीय पत्नी की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।
विज्ञापन

कूल्हे की चोट के इलाज के लखनऊ में इलाज कराने के लिए कोरोना की जांच कराई गई थी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. पीके बैसवार ने बताया कि महिला के संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है। एसडीएम आशीष सिंह ने बताया कि इलाके को सील किया जाएगा। उधर गदागंज क्षेत्र के भगौतीपुर गांव में युवक के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद गांव को सील करने के साथ ही घर के लोगों को क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें