फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यर्थ नहीं जाएगा बलिदान, दोषियों को दिलाएंगे सख्त सजा: डिप्टी सीएम

विज्ञापन
10-रायबरेली में मंगलवार को सरेनी क्षेत्र के शहीद हुए पुलिस कर्मी के परिवारीजनों से मिलते डिप्टी स? - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
सरेनी (रायबरेली)। कानपुर में दबिश के दौरान शहीद हुए दारोगा महेंद्र चंद्र यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए मंगलवार को उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा सरेनी के बनपुरवा गांव पहुंचे। उन्होंने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। शहीद की पत्नी सुमन देवी को 80 लाख और मां राम दुलारी व पिता देवनारायण यादव को भेजी गई 20 लाख रुपये की आर्थिक मदद का प्रमाणपत्र दिया। उन्होंने सभी शहीदों के परिवार को असाधारण पेंशन तथा परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी जल्द ही दिए जाने की बात कही।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि वारदात में शामिल अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलवाएंगे। उन्होंने बहादुर जवानों की शहादत को नमन करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में प्रदेश सरकार शहीदों के परिवारीजनों के साथ है। कहा कि वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर छापा मार रहे हैं। जल्द ही आरोपी विकास दुबे पकड़ा जाएगा।
डिप्टी सीएम ने कहा कि पुलिस के बहादुर जवानों ने स्वयं की परवाह किए बगैर दिन-रात में कोई अंतर महसूस न करते हुए प्रत्येक स्थिति में तत्परता और मजबूती के साथ लगातार काम करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है। इस मौके पर एमएलसी दिनेश सिंह, विधायक दल बहादुर कोरी, राम नरेश रावत, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विजय प्रताप सिंह, डीएम शुभ्रा सक्सेना, एसपी स्वप्निल ममगाई, एडीएम (प्रशासन) राम अभिलाष, एएसपी नित्यानंद राय आदि मौजूद रहे। लखनऊ वापस होते समय डिप्टी सीएम ने बछरावां में पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन

लालगंज (रायबरेली)। उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने बनपुरवा मजरे हिलौली निवासी शहीद सब इंस्पेक्टर महेश यादव के घर सड़क मार्ग से मंगलवार को अपराह्न 3:38 बजे पहुंचे। शहीद महेश यादव के बेटे विवेक यादव ने उप मुख्यमंत्री ने इस वारदात की सीबीआई जांच की मांग की। उसने कहा कि इसमें अपराधी व नेता गठजोड़ सामने आया है, इसलिए सीबीआई जांच जरूरी है। जिससे भविष्य में किसी पुलिस वाले के साथ ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो। डिप्टी सीएम ने कहा कि आपकी बात मुख्यमंत्री के पास रखेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पुलिस और माफिया गठजोड़ की जांच एसटीएफ कर रही है। शीघ्र ही तस्वीर साफ हो जाएगी। दोषी बख्शे नहीं जाएंगे।
लालगंज (रायबरेली)। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह भी समर्थकों के साथ सोमवार देर रात शहीद महेश यादव के घर पहुंचे और सभी हाल पूछा। शहीद दरोगा के पिता से बातचीत की और परिवारीजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि इस दुखद घड़ी में हम सब आपके साथ हैं। उन्होंने कहा महेेश यादव के अपराधियों को उनकी पार्टी हर हाल में दंडित कराकर रहेगी। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई के बारे में भी पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें