फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज के लेखाकार की पत्नी को कोरोना, मधुपुरी गांव सील

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में सोमवार को कोरोना एक अंक और बढ़ गया। जिले के एक महाविद्यालय में लेखाकार की पत्नी में कोरोना की पुष्टि होने के बाद हड़कंप मच गया है। भदोखर थाना क्षेत्र में एक और कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद मधुपुरी गांव को भी सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

गांव को जाने वाले रास्तों पर बैरियर लगाकर पुलिस बल तैनात करा दिया गया है। किसी को भी गांव में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। गांव में सैनिटाइजेशन और लोगों की सेहत जांचने का काम भी शुरू हो गया है। संक्रमित महिला के संपर्क में आए छह लोगों को क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है।
भदोखर क्षेत्र के मधुपुरी गांव की रहने वाली 52 वर्षीय महिला का इलाज लखनऊ के क्वीनमेरी अस्पताल से हो रहा है। लखनऊ में चिकित्सक से सलाह लेने के लिए महिला ने 12 जून को जिला अस्पताल पहुंचकर कोरोना की जांच के लिए सैंपल दिया था।
विज्ञापन

सोमवार को जांच रिपोर्ट एसजीपीजीआई लखनऊ से आ गई। महिला में कोरोना की पुष्टि होने के बाद हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर महिला को रॉयन इंटरनेशन स्कूल के अस्पताल में ले जाकर भर्ती करा दिया गया है।
इसके अलावा परिवार के अन्य लोगों को क्वारंटीन सेंटर में भेजा गया है। भदोखर थाने की पुलिस ने गांव पहुंचकर सभी रास्तों को सील करके लोगों के आवागमन को ठप कर दिया है। इसके अलावा गांव में सैनिटाइजेशन का काम भी शुरू करा दिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने गांव में पहुंचकर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग शुरू कर दी है। बैरियर पर तैनात पुलिस कर्मी किसी भी बाहरी व्यक्ति को गांव नहीं जाने दे रहे हैं। कोरोना संक्रमित महिला के पति व एक डिग्री कॉलेज के लेखाकार का कहना है कि मार्च महीने से अब तक जब से लॉकडाउन लगा है, तब से उनके परिवार का कोई सदस्य न बाहर गया और न ही बाहर से कोई आया, फिर भी कोरोना की पुष्टि हो गई।
पति का कहना है कि अस्पताल में भर्ती पत्नी को भी फोन करके विश्वास जताया है कि उन्हें कुछ नहीं होगा। अगली जांच में कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आ जाएगी। हम लोग भी कोरोना से बिल्कुल ही घबराए नहीं हैं। सिर्फ एहतियात पर ध्यान दे रहे हैं।
एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही उनके परिवार के सदस्यों को क्वारंटीन सेंटर में भेजा गया है। गांव में सैनिटाइजेशन के साथ ही लोगों की जांच का काम शुरू करा दिया गया है।-डॉ. संजय कुमार शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें