फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहूलियत : घर बैठे बनाएं जिला अस्पताल का परचा

Thu, 12 Jun 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में ऑनलाइन परचे को स्कैन करता कर्मचारी।
विज्ञापन
रायबरेली। जिला अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों को बड़ी राहत मिली है। रोगियों को परचा बनवाने के लिए अब लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। घर बैठे ही ओपीडी का परचा मोबाइल से बना सकेंगे। इसके लिए ड्रिफ केस एप लांच किया गया है।
विज्ञापन


मरीज चार नंबर काउंटर पर पहुंचकर टोकन नंबर बताकर ऑनलाइन परचा निकलवा सकते हैं। परचा काउंटर को पैथोलॉजी से जोड़ दिया गया है। मरीजों की ब्लड रिपोर्ट उनके ऑनलाइन परचों में अपलोड करने का काम भी शुरू हो गया है।

जिला अस्पताल को पूरी तरह से ऑनलाइन करने का काम चल रहा है। पूरे अस्पताल को लीज लाइन से जोड़ने का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। डेढ़ साल पहले मिले कंप्यूटरों को भी अब संबंधित कक्षों में लगाने काम शुरू कर दिया गया है। ऑनलाइन परचा बनने के बाद चिकित्सीय सलाह और ब्लॉक की जांच रिपोर्ट मरीजों की आईडी पर उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे होने पर मरीज देश के किसी भी अस्पताल में इलाज करा सकेंगे। मरीज की आईडी पर उसकी बीमारी और इलाज के संबंध में जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें