फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: उपभोक्ताओं ने घेरा बिजली दफ्तर

Sat, 12 Jul 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में शुक्रवार को जगतपुर उपखंड अधिकारी     को ज्ञापन सौंपते उपभोक्ता।  -स्रोत : संगठन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में बिजली कटौती और लो वोल्टेज से लोग परेशान हैं। शुक्रवार को जगतपुर के उपभोक्ता सड़क पर उतर आए। उपखंड कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की और ज्ञापन सौंपकर बिजली कटौती से राहत दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


बिजली कटौती व लो वोल्टेज से किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। 18 घंटे के रोस्टर में महज 10 से 12 घंटे ही कई टुकड़ों में बिजली मिल रही है। जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह राना के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बिजली उपकेंद्र जगतपुर पर धरना-प्रदर्शन किया। कहा कि 10 दिनों से किसान और व्यापारी बिजली संकट झेल रहे हैं।

व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल बाजपेयी ने कहा कि उमस भरी गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से दुकानदार, स्कूली बच्चे व हॉस्पिटल में मरीज परेशान हैं। किसानों और दुकानदारों को दिन में सिर्फ दो घंटे ही बिजली मिल रही है। हर 10 मिनट में ट्रिपिंग हो जाती है।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि जगतपुर कस्बा और सीएचसी की लाइन अलग से बनाई जाए ताकि लोगों को सहूलियत हो। उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंप शेड्यूल के हिसाब से बिजली आपूर्ति किए जाने की मांग की।

इस मौके पर छत्रपाल यादव, जगदीश कुरील, अभय शुक्ल, राघवेंद्र सिंह, बबलू मौर्य, पप्पू, मोटू, अनिल मौर्य, रामू शुक्ल, देवनाथ यादव, त्रिलोकी सिंह, सोनू सिंह, मोनू सिंह, प्रिंस कौशल, सौरभ सिंह, शुभम सिंह, रामप्रकाश, पुष्पेंद्र सिंह व हिमांशु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें