इससे लोगों में आक्रोश है। इसके बाद भी अधिकारी इसे लेकर गंभीर नहीं है। गदागंज बिजली घर से धूता, थुलरई और अंबारा तीन फीडर निकलते हैं।
इनसे थुलरई, अंबारा, दीनशाह गौरा, बन्ना, वीक चरुहार, चंदई चरुहार, गोविंदपुर माधव, धई, धमधमा, मकदूमपुर, सुदामापुर, खजुरी, मुरैठी, कजियाना, मनिकर सरकी समेत अन्य गांवों में पावर सप्लाई होती है।
उपकेंद्र के ओवरलोड होने से ग्रामीणों को रोस्टर से बिजली नहीं मिल रही है। अभी यहां पांच एमवीए का एक ट्रांसफार्मर लगा है। शासन से पांच एमवीए के एक और ट्रांसफार्मर की स्थापना के लिए मंजूरी दी गई थी, लेकिन अब तक लगनही सका है ।
ओवरलोड के कारण तीनों फीडर एक साथ नहीं चल पाते हैं। गदागंज के शिव शंकर, मुरैठी के एसपी सिंह, गौरा के राम दयाल, थुलरई के राम कुमार, गोविंदपुर माधव के विनोद बाजपेई ने कहा कि न तो खेती हो पा रही है और न ही अन्य कार्य।
व्यापार और बच्चों की पढ़ाई तक प्रभावित हो रही है। उधर, एक्सईएन विवेक खन्ना ने कहा कि उपकेंद्र में पांच एमवीए का एक और ट्रांसफार्मर लगना था। इसमें देरी क्यों हो रही है। इसकी जांच कराई जाएगी।