फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: लाइब्रेरी में पढ़ रहे सिपाही को लाठी-डंडों से पीटा

Sun, 02 Aug 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
ऊंचाहार सीएचसी में इलाज कराने पहुंचा पिटाई से घायल सिपाही।
विज्ञापन
ऊंचाहार। जमुनापुर चौराहे पर शनिवार दोपहर लाइब्रेरी में पढ़ रहे सिपाही पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। लाइब्रेरी पर पथराव किया गया। इस घटना से पढ़ाई कर रहे छात्रों में भगदड़ मच गई। सिपाही को गंभीर चोटें आईं। मोबाइल पर तेज आवाज में बात करने से रोकने पर सिपाही पर हमला किया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद व चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


गदागंज थाना क्षेत्र के मखदूमपुर चौकी पर अर्पित कुमार की सिपाही पद पर तैनाती है। वे 2025 बैच के सिपाही हैं। वह मूलरूप से रामपुर जिले के रहने वाले हैं। अर्पित सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे हैं। ड्यूटी के बाद समय मिलने पर वह चौराहे के पास स्थित लाइब्रेरी में पढ़ने जाते हैं। शनिवार दोपहर वह लाइब्रेरी में पढ़ रहे थे।

आरोप है कि उज्ज्वल सिंह वहां पहुंचा और मोबाइल पर तेज आवाज में बात करने लगा। लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे छात्रों ने विरोध जताया तो उसने गाली गलौज शुरू कर दी। सिपाही अर्पित ने उसे ऐसा करने से मना किया तो उनसे कहासुनी हो गई। आरोप है कि कुछ देर बाद वह 10-12 साथियों के साथ वहां पहुंचा और अर्पित पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सिपाही का मोबाइल तोड़ दिया और लाइब्रेरी पर भी ईंट पत्थर फेंके। पिटाई के बाद हमलावर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने सिपाही का सीएचसी में इलाज कराया।
विज्ञापन


ऊंचाहार कोतवाली प्रभारी ओम प्रकाश राय ने बताया कि बाहरपुर गांव निवासी उज्ज्वल सिंह, रितिक, पूरे झाऊ अमन सिंह, दौलतपुर निवासी अमित त्रिपाठी, किशुनदासपुर निवासी मोहित यादव, कमोली निवासी वंश मौर्य और तीन-चार अज्ञात युवकों के खिलाफ बलवा, तोड़फोड़, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें