फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से अमेठी के सिपाही की मौत

Wed, 19 Aug 2015 11:46 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइंस की आवासीय कॉलोनी में मंगलवार की रात करंट लगने से एक सिपाही की मौत हो गई। कूलर का स्विच ऑफ करते वक्त अचानक करंट उतर आया, जिसके चलते घटना हुई।
विज्ञापन


सिपाही को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। लखनऊ जिले के निगोहा थाना क्षेत्र के लखनाखेड़ा निवासी सूरज त्रिवेदी (45) पुत्र शशि त्रिवेदी अमेठी जिले के गौरीगंज पुलिस कार्यालय में तैनात था।

पहले उसकी तैनाती रायबरेली में थी, लेकिन उसका स्थानांतरण अमेठी हो गया था। उसका परिवार रायबरेली की पुलिस लाइंस स्थित कॉलोनी में रह रहा था। रात में वह छुट्टी लेकर आवास आया था।
विज्ञापन


बताते हैं कि कूलर का स्विच बंद करने के दौरान उसे करंट लग गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। सूचना पर आरआई एसपी उपाध्याय और सदर कोतवाली पुलिस पहुंची।

सिपाही को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आरआई ने बताया कि बारिश की वजह से कूलर में करंट आ रहा था। सिपाही ने जब स्विच बंद करने की कोशिश तो उसे करंट लग गया।
विज्ञापन


आरआई के मुताबिक, मृतक सिपाही का बछरावां में भी लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर घर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें