फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक के जरिए दोस्ती बनाकर सिपाही ने किया महिला के साथ दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। फेसबुक के जरिए दोस्ती बनाकर एक सिपाही ने बिजनौर जिले की रहने वाली महिला के साथ दुष्कर्म किया। अश्लील फोटो दिखाकर अपने साथी दो आरक्षियों के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने का महिला पर दबाव बनाया। मंगलवार को महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति के पास मामला पहुंचा तो हड़कंप मच गया। आयोग की सदस्य ने प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई कराने का भरोसा दिया है। पीड़िता ने कार्रवाई न होने पर मुख्यमंत्री से प्रकरण की शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन

बिजनौर जिले के धामपुर थाना क्षेत्र एसबीआई कॉलोनी की रहने वाली महिला ने महिला आयोग की सदस्य को दिए पत्र में बताया कि रायबरेली जिले के गुरुबख्शगंज थाने में तैनात एक सिपाही की फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती हुई थी। चार मार्च 2022 को सिपाही उसके कमरे पर आया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी अश्लील फोटो भी सिपाही ने ले ली। उसने धमकी दी कि छह मार्च को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर आ जाना, वरना अश्लील फोटो तुम्हारे पति को दिखा दूंगा।
इसलिए अश्लील फोटो चाहती हो तो मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर आ जाना। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचने पर सिपाही ने उसे ट्रेन पर बैठा लिया और बसरावां रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर नीचे उतर गया। इस दौरान आरोपी ने अपने दो साथी सिपाहियों से भी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। कहा कि ऐसा न करने पर वह उसकी अश्लील फोटो वापस नहीं करेगा।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि उसके साथी सिपाही उसके साथ ही गुरुबख्शगंज थाने में तैनात हैैं। महिला आयोग की सदस्य का कहना है कि महिला की तरफ से प्रकरण की शिकायत की गई है। पुलिस अफसरों से प्रकरण के जांच के लिए कहा गया है।
जांच के बाद होग्री कार्रवाई
बिजनौर की रहने वाली महिला की ओर से गुरुबख्शगंज थाने में तैनात तीन सिपाहियों के खिलाफ शिकायत की गई है। इसमें एक सिपाही पर महिला ने दुष्कर्म करने का आरोप भी लगाया है। प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

- महिपाल पाठक, सीओ लालगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें