फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: एक करोड़ के विकास कार्यों पर बनी सहमति

Sat, 22 Aug 2026 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। नगर पंचायत महराजगंज में नामित सभासदों के शामिल होने के बाद बोर्ड की पहली बैठक नगर पंचायत अध्यक्ष सरला साहू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में करीब एक करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाने के प्रस्ताव पर सहमति बनी।
विज्ञापन


बैठक में नगर की सड़कों पर जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए नाला निर्माण, इंटरलॉकिंग रोड एवं सीसी रोड निर्माण समेत अन्य जरूरी विकास कार्य कराए जाने पर चर्चा हुई। सभासदों ने अपने-अपने वार्डों में जनहित से जुड़े कार्यों को शीघ्र पूरा कराने की आवश्यकता जताई।

रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए नगर में विशेष सफाई व्यवस्था, पर्याप्त शुद्ध पेयजल की उपलब्धता तथा विद्युत प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में शासन द्वारा संचालित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर योजना एवं मुख्यमंत्री सृजन योजना के अंतर्गत नगर में विकास कार्य कराए जाने पर विशेष जोर दिया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष सरला साहू ने कहा कि नगर का समुचित विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन


बैठक में नामित सभासद विजय कुमार धीमान, अनुपमा पांडेय और सूर्य प्रकाश वर्मा के साथ सभासद राजकुमारी, जमुना प्रसाद, मुस्ताक, रायनी, नुरुल हसन, धर्मेंद्र वर्मा, विनीत वैश्य, आफरीन, उषा त्रिपाठी, रामकुमार, राजकुमारी सहित बोर्ड के अन्य सदस्य मौजूद रहे। नगर पंचायत के लिपिक रामचंद्र बाबू समेत संबंधित कर्मचारी भी बैठक में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें