फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइव रन में कनेक्टिविटी प्राब्लम, 34 परीक्षा केंद्रों को थमाई नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कनेक्टिविटी समस्या, 34 परीक्षा केंद्रों को नोटिस
विज्ञापन

मॉनीटरिंग सेल की समीक्षा में मिली खामी, हाईस्पीड नेट लगाएं
- जिलाधिकारी ने दिए सुधार के निर्देश
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा शुरू होने में बस कुछ दिन बाकी बचे हैं। शासन के सख्त रुख को देखते हुए जिला प्रशासन भी गंभीरता दिखा रहा है। डीएम ने मॉनीटरिंग सेल में लाइव टेस्ट किया और परीक्षा केंद्र देखे। इसीलिए जिला स्तरीय मॉनीटरिंग सेल ने समीक्षा के दौरान 34 परीक्षा केंद्रों में कनेक्टिविटी समस्या मिलने पर उनको नोटिस थमाते हुए सुधार के निर्देश दिए गए हैं।
यूपी बोर्ड एग्जाम 18 फरवरी से 6 मार्च तक चलेंगे। इसके लिए 102 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 73 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला स्तर पर 20 जनवरी को सभी 102 परीक्षा केंद्रों को कलेक्ट्रेट में बने मॉनीटरिंग सेल (कंट्रोल रूम) से कनेक्ट कराया गया। जिसकी रियल टाइम मॉनीटरिंग के लिए जिले से लेकर शासन स्तर तक वेबकॉस्टिंग के जरिए लाइव टेस्ट कराया गया।
विज्ञापन

पिछले दिनों सीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान बोर्ड परीक्षा केंद्र को एक बार फिर परख लेने और कंट्रोल रूम को दुरुस्त करने की बात कही।
डीएम ने मंगलवार को मॉनीटरिंग सेल के निरीक्षण के दौरान पाया कि जिले के 34 परीक्षा केंद्रों की कनेक्टिविटी की समस्या आ रही है। हालांकि यह समस्या इंटरनेट को लेकर ज्यादा रही, जिससे परीक्षा केंद्र ऑनलाइन होते हुए समुचित रूप से कनेक्ट नहीं हो पा रहे थे।
समस्या को गंभीरता से लेते हुए ऐसे परीक्षा केंद्रों को नोटिस थमाया गया है। डीआईओएस डॉ. चंद्रशेखर मालवीय ने बताया कि जिन परीक्षा केंद्रों में कनेक्टिविटी को लेकर समस्या आ रही है, उन्हें सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि इंटरनेट में समस्या आ रही है तो हाईस्पीड नेट की व्यवस्था करने को कहा गया है।
यूपी बोर्ड एग्जाम को लेकर 14 फरवरी को फीरोज गांधी महाविद्यालय के आडीटोरियम में दोपहर 12 बजे से बैठक होनी है। हालांकि अभी तक परीक्षा संबंधी बैठकें बचत भवन या जीआईसी सभागार में होती थी, लेकिन इस बार बैठक में परीक्षा ड्यूटी में लगे सभी जिम्मेदार लोगों को बुलाया गया है।
विज्ञापन

यानी 14 फरवरी को होने वाली बैठक में सात जोनल मजिस्ट्रेट, 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 102 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा 102 केंद्र व्यवस्थापक शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चंद्रखेशर मालवीय ने बताया कि डीएम, एसपी समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें