भोजपुर के मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में खड़े मरीज और चिकित्सक।
रायबरेली। जिले की 54 पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में 86 डॉक्टरों ने 3103 मरीजों का इलाज किया। इसमें बुखार के 433 मरीज रहे। मेले में महिलाओं की संख्या सबसे अधिक रही। 494 बच्चों, 1349 महिलाओं और 1260 पुरुष मरीजों का इलाज किया गया।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि मेले में मरीजों का बेहतर इलाज कराने का प्रयास किया गया। स्वास्थ्य मेले में 3103 मरीज आए। सात मरीजों की हालत नाजुक होने पर रेफर किया गया। स्किन के 461, सुगर के 250, गैस्ट्रो के 385, सांस के 264 और लीवर 64 मरीज आए। सबसे कम 14 मरीज रामगंज बाजार पीएचसी में आए। सबसे ज्यादा बेतौरा पीएचसी में 117 मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोजपुर में मरीजों का निशुल्क उपचार करके दवाइयां दी गई। डॉक्टर ब्रजपाल उपाध्याय ने 26 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। सर्दी, जुकाम, बुखार, बीपी शुगर, पेट दर्द की बीमारियों की समस्या के ज्यादा मरीज आए। पीएचसी हरदी टीकर में 65 मरीज का पंजीकरण कराया, जिसमें 30 पुरुष 28 महिलाएं व सात बच्चों का उपचार किया गया। डॉक्टर सुफैल अहमद ने बताया कि जुकाम, बुखार, बीपी, एनीमिया आदि के ज्यादा मरीज आए।