फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: कांग्रेस ने एसआईआर का सत्यापन शुरू किया

Sat, 06 Jun 2026 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शीर्ष नेतृत्व की मंशा के अनुरूप कांग्रेस ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का भौतिक सत्यापन करना शुरू कर दिया है। इस दौरान नए मतदाताओं के साथ मृत मतदाताओं के नाम खोजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

वार्ड संख्या 22 के बूथ संख्या-ं127 व 128 की मतदाता सूची की शुद्धता का भौतिक सत्यापन शहर कांग्रेस कमेटी ने किया। शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव की अध्यक्षता में वार्ड अध्यक्ष मो. अकील व उपाध्यक्ष सर्वोत्तम मिश्रा के संयोजन लगभग 50 घरों का भौतिक सत्यापन किया गया।
इस दौरान मतदाता सूची में नामों की स्थिति, नए मतदाताओं के पंजीकरण, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नामों की जांच कार्यों का निरीक्षण किया गया। शहर कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने स्थानीय निवासियों से संवाद स्थापित किया तथा मतदाता सूची में संभावित त्रुटियों की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें