फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी पद के लिए कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशी ने भरा परचा

Tue, 16 Feb 2016 12:54 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एमएलसी पद के लिए सोमवार को निवर्तमान एमएलसी व कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह और भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र बहादुर सिंह ने कलेक्ट्रेट में परचा भरा।
विज्ञापन


पुलिस का पहरा होने के बावजूद दोनों प्रत्याशियों के समर्थक नामांकन परिसर तक पहुंच गए। सांसद सोनिया गांधी के प्रतिनिधि केएल शर्मा, जिलाध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह, पूर्व विधायक अजयपाल सिंह आदि के साथ कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश सिंह कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम सूर्यपाल गंगवार को नामांकनपत्र दिया।

इसके बाद भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष अजय त्रिपाठी, अनुभव कक्कड़, पुष्पेंद्र सिंह समेत अन्य भाजपा नेताओं के साथ पहुंचकर परचा भरा।

जल्दबाजी में भाजपा प्रत्याशी की घोषणा होने से भाजपाइयों में उत्साह की कमी देखी गई। आज नामांकन का आखिरी दिन था। एडीएम वित्त एवं राजस्व शीतला प्रसाद ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। 16 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें