फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक अप्रैल से

Fri, 20 Mar 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों। ब्लॉक सभागार में गुरुवार को ब्लॉक टास्क फोर्स की अंतरविभागीय बैठक हुई। खंड विकास अधिकारी ने इसकी अध्यक्षता की। इसमें अप्रैल माह में चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी शिव कुमार और अधीक्षक सीएचसी डॉ. भावेश सिंह ने बैठक को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि यह अभियान एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य डेंगू, फाइलेरिया, मलेरिया, चिकनगुनिया और कालाजार जैसे रोगों की रोकथाम करना है। इन रोगों की रोकथाम के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए पंचायत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पशुपालन, बाल विकास और कृषि विभाग इसमें शामिल होंगे। ये सभी विभाग मिलकर साफ-सफाई और लोगों को जागरूक करने का कार्य करेंगे।
बैठक में डॉ. भावेश सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रद्धा मिश्रा मौजूद रहे। बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर अनीता सिंह और कृषि विभाग से शिवप्रकाश भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें