फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 73 बसों में मिले 63 बेटिकट यात्री, लगेगा जुर्माना

Fri, 20 Mar 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। प्रदेश के विभिन्न रूटों पर संचालित रायबरेली डिपो की बसों में चेकिंग के दौरान 73 बसों में 63 बेटिकट यात्री मिले हैं। इसके अलावा तीन हजार किलोग्राम सामग्री बिना बुकिंग के मिली। संबंधित जिलों से रिपोर्ट आने के बाद चालकों- परिचालकों पर जुर्माना लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। संबंधितों से जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि रायबरेली-लखनऊ मार्ग, रायबरेली-प्रयागराज मार्ग, रायबरेली-कौशांबी मार्ग, रायबरेली-दिल्ली मार्ग, रायबरेली -प्रतापगढ़ मार्ग, रायबरेली-मथुरा मार्ग, रायबरेली-आगरा मार्ग, रायबरेली-जायस मार्ग, रायबरेली -चंदापुर मार्ग, रायबरेली-जगदीशपुर मार्ग, रायबरेली-कानपुर मार्ग, रायबरेली -अयोध्या मार्ग, रायबरेली-काठगोदाम मार्ग, रायबरेली -बहराइच मार्ग, रायबरेली-हरिद्वार मार्ग पर पूर्व में 73 बसों की चेकिंग अलग-अलग तारीखों में की गई।
विज्ञापन

बसों में 63 यात्री बिना टिकट के मिले। परिचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। जल्द ही संबंधितों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें