गदागंज। ऊंचाहार-डलमऊ मार्ग पर किशोरी बालमपुर के पास ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान आयुष (17 ) और राज (22) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
आयुष पूरे नयापुरवा मजरे कुरौली बुधकर का निवासी है, जबकि राज कुरौली बुधकर चौराहा का निवासी है। दोनों युवक बाइक से कुरौली से गदागंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान किशोरी बालमपुर के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली मुड़ने के समय उनकी बाइक में जा भिड़ी।
एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दीन शाह गौरा भेजा गया। थाना प्रभारी दयानंद तिवारी ने बताया कि बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था। संवाद