यूपी के रायबरेली में भदोखर थाना क्षेत्र के बेला भेला में सोमवार की सबह सड़क हादसा हो गया। यहां एक स्कूल बस और मैजिक वाहन में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कई बच्चे घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया गया कि टक्कर सत्यनारायणी स्कूल और लियो कान्वेंट स्कूल की गाड़ियों के बीच हुई। हादसे में दोनों स्कूलों के कई स्कूली बच्चे घायल हो गए। स्कूली मैजिक वाहन का चालक भी चोटिल हुआ है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। घायल बच्चों और मैजिक चालक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बेला भेला पहुंचाया गया।