फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: युवती ने बात करने से मना किया तो सहकर्मी ने बोला हमला

Tue, 21 Jul 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। खाद्य एवं औषधि विभाग में कार्यरत महिला कर्मचारी पर सहकर्मी ने हमला कर दिया। आरोप है कि बाराबंकी के भवनियापुर निवासी आरोपी आदेश यादव उस पर बात करने का दबाव बना रहा था। महिलाकर्मी ने बात करने से इन्कार किया तो आरोपी ने अभद्रता की। महिला आयोग में शिकायत के बाद अलीगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

आरोपी आदेश संविदा पर बेंच केमिस्ट के पद पर है। वह डेढ़ माह से मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। आरोपी पीड़िता पर मिलने के लिए दबाव बनाता है। मना करने पर आत्महत्या कर उसे फंसाने की बात कहता है। 10 जुलाई को पीड़िता ने आदेश से बात करने तथा संबंध रखने से मना कर दिया।
इस पर वह आगबबूला हो गया और बहन कोमल के साथ प्रयोगशाला में घुस आया। इसके बाद धमकी देकर बाहर चलने के लिए कहा। मना करने पर आरोपी ने धक्कामुक्की की और पीड़िता का गला दबा दिया। हमले में पीड़िता के गले, आंख, गाल व पीठ पर चोट आई है। पीड़िता ने अलीगंज थाने में शिकायत की, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने महिला आयोग में शिकायत की। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की गई। इंस्पेक्टर ध्रुव कुमार का कहना है कि मामले की जांच के बाद केस दर्ज किया गया है। साक्ष्य संकलन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें