फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ गोदाम व मेडिकल स्टोरों पर भरे दवा के नौ नमूने

Sun, 01 May 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
medicine - फोटो : File
विज्ञापन
औषधि सुरक्षा अधिकारी की टीम ने शनिवार को सीएमओ कार्यालय स्थित दवा गोदाम व तीन मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। टीम ने नौ संदिग्ध दवाओं के नमूने भरकर जांच के लिए भेजे। तीनों मेडिकल स्टोर के संचालकों को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा है।
विज्ञापन


औषधि सुरक्षा अधिकारी सुमित वर्मा की टीम ने शनिवार को सीएमओ कार्यालय स्थित दवा गोदाम का निरीक्षण किया। दवाएं संदिग्ध मिलने पर टीम ने नारफ्लाक्सिन, मेगासुल्स, थ्योफीलीन, इलामासाइलेट, टेलीमीसटेन, लालरॉन टैबलेट का नमूना भरा।

इसके अलावा महराजगंज स्थित अमन मेडिकल स्टोर, सर्वेश मेडिकल स्टोर व राज मेडिकल स्टोर से भी एक-एक दवाओं के नमूने भरे। सभी दवाओं को जांच के लिए भेज दिया है। औषधि सुरक्षा अधिकारी सुमित वर्मा ने बताया कि तीनों मेडिकल स्टोर के संचालकों को कमियां मिलने पर नोटिस दिया गई है। नोटिस का जवाब आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें