फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम अखिलेश टॉपर्स को आज करेंगे सम्मानित

Tue, 14 Jun 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में यूपी बोर्ड के मेधावी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश में धाक जमाने वाले टॉपर अमर उजाला की ओर से सम्मानित होने के लिए सोमवार को लखनऊ पहुंच गए है। सभी को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 14 जून को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन


टॉपरों में सम्मान को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिला। डीआईओएस कार्यालय से सभी टॉपर सोमवार सुबह बस से लखनऊ के लिए सुबह रवाना हुए। इस बोर्ड की परीक्षा में जिले के मेधावियों ने प्रदेश में नाम रोशन किया है। हाईस्कूल में जिले की तीन बेटियों ने जिले का नाम प्रदेश में रोशन किया है।

सौम्या पटेल ने हाईस्कूल में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। जबकि इकरा व उमरह महमूद ने प्रदेश में संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया है। तृप्ति को प्रदेश में पांचवां स्थान मिला है। इसके अलावा कुमकुम यादव, प्रिया यादव, आयुषी पटेल ने भी हाईस्कूल में धाक जमाई।
विज्ञापन


इंटरमीडिएट में अमृता यादव, मुस्कान सिंह व जावेद जर्जार ने जिले का नाम रोशन किया। अमर उजाला ने हर साल की ही तरह इस साल भी प्रदेश में टॉप-10 व जिले में प्रथम स्थान पाने वाले मेधावियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

14 जून को मुख्यमंत्री इन टॉपरों को सम्मानित करेंगे। सोमवार की सुबह डीआईओएस कार्यालय में एकत्र होने के बाद कनिष्ठ लिपिक धर्मेंद्र कुमार सिंह के साथ सभी टॉपर लखनऊ पहुंच गए हैं।

डीआईओएस डॉ. विनय मोहन ने बताया कि अमर उजाला की ओर से लखनऊ में 14 जून को आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बच्चों को सम्मानित करेंगे। इसके लिए सोमवार को सभी बच्चे लखनऊ पहुंच गए हैं। बच्चों के साथ उनके एक-एक परिवारीजन भी हैं। लखनऊ पहुंचने में बच्चों को कोई दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें