फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बदली और धुंध ने कराया सर्दी का अहसास

विज्ञापन
शहर क्षेत्र में रविवार सुबह आसमान पर छायी धुंध।
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में रविवार को मौसम सर्द हो गया। आसमान में बदली छाने और धुंध होने पर सर्दी से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। हालांकि दोपहर में धूप निकल आई, जिससे सर्दी से राहत मिली। इधर, दिसंबर माह की शुरुआत में धूप निकल रही थी। रविवार सुबह अचानक आसमान मेंं बदली छा गई।
विज्ञापन


रविवार सुबह हल्की कोहरे की धुंध में पूरा शहर घिरा दिखा। शाम चार बजे एक बार फिर मौसम ने करवट बदली और आसमान में बदली छा गई। जाड़े का असर बाजार पर भी दिखा। रविवार की छुट्टी होने के बाद भी जिला अस्पताल, कैपरगंज, सुपर मार्केट, सिविल लाइन आदि स्थानों पर लोगों की भीड़भाड़ कम दिखी।

इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी (इग्रुआ) के मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.04 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का मानना है कि सर्दी की शुरुआत हो गई है। आने वाले दिनों में और सर्दी और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें