उसके पास जो पर्चियां मिली, उसमें प्रश्न पत्र के उत्तर लिखे थे। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने डीआईओएस से केंद्र व्यवस्थापक को हटाने की संस्तुति की है।
डलमऊ ब्लॉक क्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज में द्वितीय पाली की परीक्षा चल रही थी। इसमें भौतिक विज्ञान द्वितीय प्रशभन पत्र की परीक्षा थी। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने बताया कि परीक्षा का जायजा लेने सेंटर पहुंचे थे। परीक्षा केंद्र के बाहर भारी संख्या में लोग नकल सामग्री लिए खड़े थे। टीम के पहुंचते ही लोग भाग खड़े हुए।
कैंपस के अंदर भागे एक व्यक्ति को उन्होंने दौड़ाकर पड़का। उसके पास से जो पर्चियां मिली, उसमें प्रश्नपत्र के उत्तर लिखे थे। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति परीक्षा केंद्र का लिपिक जागेलाल है।
सेक्टर मजिस्ट्रेट ने बताया कि परीक्षार्थियों को नकल कराने में केंद्र व्यवस्थापक संलिप्तता प्रकाश में आई है। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए डीआईओएस से केंद्र प्रभारी को हटाने की संस्तुति की गई है।