फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता रैंकिंग : ऊंचाहार नगर पंचायत जिले में अव्वल

Sun, 20 Jul 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले की आठ नगर पंचायतों में ऊंचाहार नगर पंचायत स्वच्छता में अव्वल रही। नगर पंचायत अध्यक्ष ममता जायसवाल के निर्देशन में चले स्वच्छता जागरूकता अभियान के कारण नगर को स्वच्छता रैंकिंग में प्रदेश में 49वां व देश में 252वां स्थान मिला है। इससे नगर के लोगों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष ने शनिवार को कार्यालय में इसकी जानकारी दी। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सभासदों, नगरवासियों व सफाई कर्मियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने नगर में लगातार विकास कार्य कराने का वादा किया। वहीं नगर की इस उपलब्धि पर पूर्व विधायक अजयपाल सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमलेश सिंह, जयनारायण महेंद्र, टिल्लू जायसवाल, रतीपाल शुक्ला व ज्ञान बहादुर सिंह ने नगरवासियों को शुभकामनाएं देकर निरंतर स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें