महराजगंज (रायबरेली)। बांकी मजरे डोमापुर गांव में चिकनपॉक्स फैलने से लोग सहमे हुए हैं। चार बच्चों समेत सात लोग बीमार हैं। बीमारी फैलने की सूचना मिलते ही सीएचसी की टीम ने गांव पहुंचकर प्राथमिक उपचार किया।
गांव में नरेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, ममता बुखार, अनुपमा (11), रुबी (5), लक्ष्मी (11) व पल्लवी 3 माह को बुखार व चिकनपॉक्स की चपेट में आने से बीमार हो गए। बीमारी फैलने की जानकारी ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. गणनायक पांडे को दी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम हरकत में आई।
सीएचसी अधीक्षक टीम के साथ प्रभावित गांव पहुंचे। 200 आबादी वाले गांव में टीम ने सर्वे किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. गणनायक पांडे ने बताया कि बीमार लोगों को बुखार है और शरीर पर छोटे-छोटे दाने, आंख की लालिमा जैसे लक्षण मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को दवा दी।