फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों के छह पदों पर दो अभ्यर्थियों की दावेदारी, दोनों ही निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती करके इलाज के लिए स्थापित किए गए एल-1 और एल-2 अस्पतालों में डॉक्टरों के पदों को भरने की मंशा पूरी नहीं हो सकी है। सोमवार को हुई साक्षात्कार प्रक्रिया में फिजीशियन व चेस्ट स्पेशलिस्ट के छह पदों के लिए मात्र दो अभ्यर्थी आए, लेकिन टीम ने उनकी दावेदारी निरस्त कर दी। इससे डॉक्टरों के सभी पद खाली रह गए हैं।
विज्ञापन

जिले में रेलकोच कारखाने में कोरोना के संक्रमित मरीजों को भर्ती करने के लिए बने एल-2 अस्पताल व रॉयन स्कूल में बने एल-1 अस्पताल के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत डॉक्टरों सहित 61 पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट युगराज सिंह, सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह, एसीएमओ डॉ. एके चौधरी आदि की टीम ने अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया था।
सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि डॉक्टरों के छह पदों के लिए दो अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल हुए, लेकिन उनके पास एमबीबीएस की डिग्री न होने के कारण उनके दावों को निरस्त कर दिया गया। एनेस्थेटिस्ट के सात पदों के लिए भी कोई दावेदार नहीं आया। डॉक्टरों के 13 पदों को भरने के लिए फिर से साक्षात्कार की प्रक्रिया की जा सकती है। शेष पदों का रिजल्ट घोषित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें