फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से आपके घर कूड़ा उठाने आएंगे कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर क्षेत्र के 11 वार्डों में रहने वाले लोगों के घर गुरुवार से कूड़ा उठाने के लिए कर्मी स्वयं पहुंचेंगे। बुधवार से नगर पालिका परिषद रायबरेली में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन योजना की शुरुआत हो गई। सदर विधायक अदिति सिंह, उनकी मां वैशाली सिंह, पालिकाध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव ने सुपर मार्केट में वाहनों को हरी झंडी देकर योजना का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन

सदर विधायक और पालिकाध्यक्ष ने कहा कि पहले चरण में यह योजना 11 वार्डों में शुरू की गई है। जल्द योजना का विस्तार किया जाएगा। इस योजना के जरिए अपना शहर और साफ सुथरा हो सकेगा। साथ ही लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि लोगों के घर वाहन जाएंगे और कूड़ा उठाकर कूड़ा निस्तारण प्लांट पहुंचाएंगे। उन्होंने बताया कि पहले चरण में नेहरू नगर, इंदिरा नगर, आनंद नगर, मलिकमऊ, फिरोज गांधी कॉलोनी, सत्य नगर, प्रकाश नगर, प्रभुटाउन, गुरुनानक नगर, दक्षिणी जहानाबाद, अमरीशपुरी कॉलोनी के लोग इस योजना का लाभ उठा सकेेंगे। जल्द ही योजना को अन्य शेष वार्डों में शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

ईओ बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि दूसरे माह में 20 वार्ड, जबकि तीसरे माह में सभी 34 वार्डों में यह सुविधा मिलेगी। योजना के तहत हर घर-घर से प्रतिमाह 50 रुपये में, जबकि सिंगल दुकानों से 100 रुपये प्रतिमाह लिए जाएंगे। छोटे होटलों से 200 रुपये प्रतिमाह वसूले जाएंगे। वहीं गेस्ट हाउस और बड़े होटलों से प्रतिमाह 1500 से लेकर चार हजार रुपये तक लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें