फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन में खेल, अधूरे प्रसाधनों को पूर्ण दिखाने पर शासन गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में सामुदायिक शौचालयों के निर्माण में पंचायती विभाग के अफसर मनमानी पर अमादा हैं। मुख्यमंत्री को प्रगति अच्छी दिखाने की लालच में डीपीआरओ ने ऑनलाइन रिपोर्टिंग में अधूरी फोटो लगाकर अधूरे शौचालयों को पूरा दिखा दिया।
विज्ञापन

शासन स्तर पर मुख्यमंत्री के डैश बोर्ड पर उपलब्ध आंकड़ों पर सामुदायिक शौचालयों की प्रगति की रैंडम जांच की गई तो मिशन निदेशक ने 95 सामुदायिक शौचालयों में मनमानी पकड़ी है। मिशन निदेशक ने नाराजगी जताते हुए डीएम को मामले की समीक्षा करते हुए शौचालयों को पूर्ण कराने के आदेश दिए हैं।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले की सभी ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराने के आदेश दिए गए हैं। पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों की लापरवाही और सुस्ती के कारण जिले की प्रगति बेहद खराब है।
विज्ञापन

विभाग के अधिकारी ऑनलाइन प्रगति को अच्छा दिखाने के लिए अधूरे शौचालयों की फोटो की जीओ टैगिंग करके प्रसाधनों को पूर्ण दिखा दिया। शासन स्तर पर आशंका होने पर 95 सामुदायिक शौचालयों की रैंडम जांच की गई तो जिले के मनमाने अधिकारियों की कलई खुल गई।
मामले में गंभीर रुख अपनाते हुए पंचायतीराज विभाग के मिशन निदेशक किंजल सिंह ने डीएम को पत्र जारी करके मनमानी पर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने डीएम को मामले की समीक्षा करते हुए सामुदायिक शौचालयों को पूर्ण कराते हुए फोटो की जीओ टैगिंग कराने के आदेश दिए हैं। मिशन निदेशक के गंभीर होने के बाद पंचायतीराज विभाग के मनमाने अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।
जिले के इन गांवों में सामुदायिक प्रसाधनों की गलत रिपोर्टिंग
जगतपुर ब्लॉक के बेनीकामा, छीछेमऊ, धूता, हथकुई, हेवतहा नेवढिय़ा, अमावां ब्लॉक डोमापुर, बघई अहलवार, बैखरा, बहादुरनगर, बछरावां ब्लॉक के बहादुरपुर, असहन जगतपुर, बन्नावा, भैरमपुर, चुरवा, देवपुरी, छतोह ब्लॉक के आलमपरु, अशरफपुर, बनी, बारा, बभनपुर, डलमऊ ब्लॉक के बसंतपुर कठौरिया, बरारा बुजुर्ग, भरसना, दीनशाह गौरा ब्लॉक के अलावलपुर, चरुहारवीक, चूली, डीह ब्लॉक के बहुतई, बेतौरा, बरुआ, हरचंदपुर ब्लॉक के अघौरा, अंगुरी, बाला, खीरों, ब्लॉक के एंधी, अकोढिय़ा सहित 95 गांवों में सामुदायिक शौचालयों की फोटो की जीओ टैगिंग में मनमानी पकड़ी गई है।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में सामुदायिक शौचालयों के निर्माण का कार्य पूरा कराया जा रहा है। काम पूरा होने के बाद ही फोटो की जीओ टैगिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

राजेंद्र प्रसाद, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें