फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगतपुर के 13 गांवों में हाइपोक्लोराइड व ब्लीचिंग का छिड़काव हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जगतपुर ब्लॉक की 13 ग्राम पंचायतों में बुधवार को हाइपोक्लोराइड और ब्लीचिंग का छिड़काव कराया गया। सफाईकर्मियों की टीम ने गांवों में पहुंचकर नालियों की सफाई करने के साथ ही दवा का छिड़काव किया। इस मौके पर एडीओ (पंचायत) श्रवण कुमार श्रीवास्तव ने कई गांवों में लोगों को कोरोना से बचने और बचाने के लिए जागरूक भी किया।
विज्ञापन

डीएम वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर गांवों में सफाई कार्य के साथ ही सैनिटाइजेशन व दवा छिड़काव का काम चल रहा है। बुधवार को जगतपुर ब्लॉक के टांघन, जगतपुर, रामगढ़ टिकरिया, भीख, बेनीकामा, सिंहापुर भटौली, हरदीटीकर, मखदूमपुर, उंडवा, जिंगना, सुदामापुर आदि गांवों में दवा का छिड़काव किया गया।
सफाईकर्मी मुकेश कुमार, जयकिशन, सोहनलाल, सुनीता देवी, राज कुमार, श्रवण कुमार, रामसजीवन, हरिकेश, राकेश कुमार आदि सफाईकर्मियों ने गांवों में पहुंचकर छिड़काव किया।
विज्ञापन

एडीओ (पंचायत) श्रवण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लगातार अभियान को जारी रखा जाएगा। गुरुवार को शेष ग्राम पंचायतों में दवा का छिड़काव करवाया जाएगा। इसके अलावा गांवों में लोगों को कोरोना से बचने और बचाने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें