फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: छह माह में धंस गई शहर की सड़क, आवागमन ठप

Sat, 15 Aug 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
धंसी सड़क
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के रामकृपाल तिराहे के पास करीब छह माह पहले बनी सड़क शुक्रवार को धंस गई। सड़क धंसने से आवागमन प्रभावित हो गया। हादसे की आशंका को देखते हुए पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रास्ता रोक दिया। इससे लोगों को घंटाघर, रेलवे स्टेशन और मंशादेवी मंदिर जाने के लिए बेलीगंज रोड से होकर जाना पड़ा।
विज्ञापन

व्यापारियों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानकों का ध्यान नहीं रखा गया। राधेश्याम, मयंक और स्वप्निल गुप्ता ने बताया कि सड़क निर्माण से पहले सही ढंग से कुटाई नहीं की गई थी। इसी वजह से सड़क कुछ ही महीनों में धंस गई। सड़क धंसने से व्यापारियों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
नगर पालिका के ईओ स्वर्ण सिंह ने बताया कि जिस स्थान पर सड़क धंसी है, वहां सीवर लाइन डाली गई थी। सीवर का पानी आने से सड़क धंसी है। जल्द ही सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें