रायबरेली। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की मोबाइल फूड सेफ्टी व्हील ने बुधवार को महराजगंज और चंदापुर चौराहा पर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान 27 खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच की गई। इनमें चटनी का एक नमूना निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिला। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शेफाली रस्तोगी के नेतृत्व में टीम ने दुकानदारों और ग्राहकों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता परखने के तरीके बताए।
विज्ञापन
मोबाइल वैन में पनीर, खोया, हल्दी पाउडर, मिठाई, चायपत्ती, चटनी, सौंफ, जीरा और काली मिर्च समेत 27 खाद्य पदार्थों की जांच की गई। जांच में चटनी का नमूना अमानक मिला। अभियान के दौरान 19 खाद्य कारोबारियों और 70 उपभोक्ताओं को जागरूक किया गया। उन्हें खाद्य पदार्थों की शुद्धता पहचानने, मिलावट से बचने और स्वच्छता का ध्यान रखने के तरीके बताए गए।