फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की बारिश और सर्द हवा से ठिठुरन और बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में शनिवार को हल्की बारिश और हवा के झोकों से ठिठुरन और बढ़ गई। इससे लोग सर्दी से बेहाल रहे। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव के आसपास सिमटे दिखे।
विज्ञापन

लोग घरों में ही दुबके रहे। शहर आए लोग सर्दी में कांपते दिखे। अचानक बदले मौसम के मिजाज से बाजारों में भीड़भाड़ कम रही।
सर्दी का सितम कम नहीं हो रहा है। हर दिन सर्दी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार रात से ही मौसम का मिजाज बदल गया। सर्द हवा चलने लगीं। शनिवार सुबह भी मौसम सर्द रहा।
दोपहर तक रुक-रुककर बारिश होती रही। कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली, लेकिन इसके बाद फिर बदली छा गई। सारा दिन लोग सर्दी में ठिठुरते रहे। सर्दी का आलम ये रहा कि लोग घरों में ही कैद रहकर रह गए।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार आगामी चौबीस घंटे में बादल छाए रहेंगे, कोहरे के साथ हलकी बारिश भी होने की संभावना है। एनडी यूनीवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 15 व न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
अलाव की व्यवस्था नहीं, ठंड से ठिठुर रहे
गदागंज। एक तरफ कड़ाके की सर्दी पड़ रही है, वहीं दूसरी तरफ अलाव नहीं जल रहे हैं। इससे लोगों को सर्दी में ठिठुरना पड़ रहा है। गदागंज चौराहे पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। इससे लोगों में नाराजगी है।
संदीप गुप्ता, समर सिंह, रामकिशन, इंतजार सिंह का कहना है कि कहना है कि अलाव न जलने के कारण दिक्कत हो रही है। कई बार अधिकारियों से अलाव जलवाए जाने की मांग की गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। उधर, तहसीलदार डलमऊ अभिनव पाठक का कहना है कि क्षेत्रीय लेखपालों को अलाव जलाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें