फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: साइबर ठगी में मिर्च कारोबारी शादाब का पार्टनर तुषार गिरफ्तार

Wed, 14 Jan 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक और आरोपी तुषार सोनकर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया तुषार मिर्च कारोबारी एवं गिरोह के सरगना शादाब अली का पार्टनर है। तुषार ने अपने नाम से फर्म बना रखी थी। उसने तीन राज्यों से आए साइबर ठगी के तीन करोड़ रुपये को ठिकाने लगाया था। मिर्च कारोबारी के बिहार अथवा राजस्थान में छिपे होने की सूचना के बाद पुलिस टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने बीते शनिवार को बस स्टेशन निवासी राज सिंह और हरचंदपुर थाना क्षेत्र के मलिकपुर निवासी सुधांशु सौरभ को पकड़कर जेल भेजा था। वहीं गिरोह का सरगना गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के ओनई पहाड़पुर गांव निवासी मिर्च कारोबारी शादाब अली समेत अन्य आरोपी फरार हैं। सीओ सदर अरुण कुमार नौहवार, साइबर क्राइम थाना प्रभारी अजय सिंह तोमर की टीम ने मामले में रायबरेली शहर के गुलाब रोड निवासी तुषार सोनकर को पकड़कर जेल भेजा है। तुषार काफी समय से शादाब अली की मिर्च आढ़त में पार्टनर के रूप में काम करता था। उसने तुषार इंटरप्राइजेज के नाम से यूको बैंक में फर्म का खाता भी खोल रखा था।
इस फर्म में तीन अगस्त 2024 से 19 सितंबर 2024 तक तीन करोड़ 16 लाख 46 हजार 893 रुपये आए थे। इसमें से आरोपी ने तीन करोड़ 16 लाख 46 हजार 828 रुपये निकालकर ठिकाने लगाए थे। मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने शेष रुपये खाते में होल्ड कर दिए थे। साइबर ठगी की यह धनराशि गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान प्रांत से भेजी गई थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी तुषार के खाते में साइबर ठगी का पैसा आने की 27 शिकायतें मिली थीं। सीओ सदर अरुण कुमार ने बताया कि साइबर ठगी के मामले में ठग तुषार सोनकर को पकडक़र जेल भेजा गया है। इस मामले में अब तक कुल तीन आरोपी पकड़े जा सके हैं। शादाब अली गिरोह का सरगना है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए साइबर क्राइम थाने की पुलिस लगाई गई है।
विज्ञापन

रायबरेली में बढ़ता जा रहा ठगी का दायरा
रायबरेली में साइबर ठगी का दायरा बढ़ता जा रहा है। देश के विभिन्न राज्यों के अपराधियों से यहां के ठगों का लंबा नेटवर्क जुड़ा है। इसी कारण वर्ष 2021 से 2025 के बीच साइबर ठगों ने जिले के नौ बैंक खातों में नौ राज्यों से 70 करोड़ रुपये भेजे हैं। शादाब अली और उसके गिरोह के एक के बाद एक नए कारनामे उजागर हो रहे हैं। पुलिस गिरोह में शामिल अन्य ठगों को घेरे में लेने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें