फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: आशा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी गेट पर दिया धरना

Wed, 14 Jan 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहनियां। आशा वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर मानदेय बढ़ाने समेत अन्य कई मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ता लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को भी नाराज आशा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी के मुख्य द्वार पर एकत्रित होकर प्रदर्शन कर धरना दिया। आक्रोशित कार्यकर्ता मानदेय बढ़ाने समेत 14 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलित हैं। आशा कार्यकर्ताओं के धरना प्रदर्शन से गर्भवती व अन्य महिला मरीजों को इलाज सुविधा पाने में काफी परेशानी उठाना पड़ी।
विज्ञापन

संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष मानसी सिंह ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनवर खान को ज्ञापन सौंपा और बताया कि वह सभी वर्षों से प्रदेश व केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं में काम कर रही हैं। उन्हें आयुष्मान, गोल्डन कार्ड, आभा कार्ड में काम करने का भुगतान नहीं मिला है। मानदेय भी बहुत कम है। उन्होंने सरकार से सरकारी कर्मी का दर्जा देने, न्यूनतम वेतन लागू करने, ईएसआई, ईपीएफ से जोड़ने, सेवानिवृत्ति पर ग्रेच्युटी का लाभ देने की के अलावा 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा व 50 लाख रुपये का जीवन बीमा देने की मांग की है। इस अवसर पर कंचन, संध्या, आशा, लालमती, सरिता, ननकी, रेखा, रामा, सुमन व सुनीता मौजूद रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें