फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: अभिनय, गायन और नृत्य सीखेंगे बच्चे

Mon, 23 Jun 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग से प्रायोजित भारतेंदु नाट्य अकादमी, संस्कार भारती अवध प्रांत और गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में विश्व योग दिवस पर 10 दिवसीय निशुल्क कार्यशाला शुरू हुई। गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यशाला में प्रतिभागी बच्चे अभिनय, गायन और नृत्य सीखेंगे।
विज्ञापन


संगीत नाटक अकादमी उत्तर प्रदेश से सम्मानित, संस्कार भारती अवध प्रांत के नाट्य सदस्य, अभिनेता व निर्देशक अमित दीक्षित रामजी की देखरेख में रामायण के संग, नौटंकी के रंग शीर्षक से प्रतिभागी बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यशाला में छात्र-छात्राएं अभिनय, गायन एवं नृत्य विधा की बारीकियों से परिचित होंगे।

कार्यशाला के समापन पर प्रतिभागी छात्र–छात्राएं भव्य संगीतमय नाट्य प्रस्तुति सियाराम मय सब जग जानी का मंचन भी करेंगे। कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर प्रबंधक विमल तलरेजा, प्रधानाचार्य श्रवण कुमार अवस्थी, विनोद अग्निहोत्री, रंजना साहू, गोविंद सोनी, तमन्ना सिंह, शशि सिंह, दिव्या सिंह, रामकृष्ण, चंद्र कुमार, आशीष शुक्ल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें