फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: उल्टी-दस्त के चपेट में आए बच्चे, 12 मरीज भर्ती

Sat, 29 Mar 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। गर्मी अभी से बच्चों पर भारी पडऩे लगी है। शुक्रवार को उल्टी-दस्त से पीड़ित बच्चों को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। उल्टी-दस्त और बुखार के 12 रोगियों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। उधर, ओपीडी में भी सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। 1,820 रोगियों ने ओपीडी में पहुंचकर चिकित्सीय सलाह ली।
विज्ञापन

शुक्रवार को उल्टी-दस्त और बुखार के चपेट में आने के बाद अमृता (5), अंश (2), अर्पित (2), आराध्या (3 माह), दीक्षा (21), रामलखन (72), चंद्रमणि (23), इंद्रजीत (38), रो सजीवन (23), सावित्री (44) समेत 12 मरीजों को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। बच्चा विभाग में भी जुकाम, बुखार और उल्टी-दस्त से संबंधित बच्चों को चिकित्सीय सलाह दी गई। मेडिसिन विभाग में भी मरीजों की ज्यादा ज्यादा रही। दवा काउंटर के साथ ही पैथोलॉजी में लंबी लाइन रही। सीएमएस डॉ. प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि मौसम को देखते हुए लोग एहतियात बरतें। मच्छरों से बचने का जरूर प्रयास करें। समस्या होने पर अस्पताल आकर इलाज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें