इनर व्हील क्लब की ओर से सोमवार को रायबरेली क्लब में फैंसी प्रतियोगिता कराई गई। इसमें बच्चों संग बड़ों ने जलवा बिखेरा।
मां एवं बच्चों के लिए आयोजित प्रतियोगिता में दो से पांच साल तक के बच्चों को मां के साथ भारत के विभिन्न प्रांतों की वेशभूषा प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण डांस फार फन एवं इनरव्हील क्लब की ओर से संचालित मदर्स टच स्कूल के बच्चों की प्रस्तुतियां रहीं।
जूनियर ग्रुप में मनरूप कौर, अविनाश कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सिद्धि मेहरोत्रा, रुचि और अदविक खुबेले को दूसरा स्थान मिला।
सीनियर ग्रुप में अनुभूति वर्मा, कल्पना वर्मा प्रथम, काव्या हसानी, स्वाती हसानी दूसरा और जसप्रीत कौर, गुरमीत कौर, संगीत अग्रवाल को तीसरा स्थान मिला।
डॉ. यामिनी शर्मा, डॉ. शीला श्रीवास्तव, निफ्ट के डायरेक्टर अखिल सहाय ने निर्णायक की भूमिका निभाई। क्लब की अध्यक्ष मुक्ता भार्गव ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया और क्लब की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन भावना भार्गव ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संध्या भार्गव, डॉ. मीरा मलिक, सुनीता लखोटिया, मीनू अग्रवाल, अर्चना सिकरिया, ममता कपूर, इति मेहरोत्रा, शिवांगिनी आदि का योगदान सराहनीय रहा।