फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बारिश में बीमार हो रहे बच्चे, वार्ड फुल

Wed, 02 Sep 2026 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
जिला अस्पताल में ब्लड जांच कराने के लिए लगी मरीजों की भीड़।
विज्ञापन
रायबरेली। बरसात के मौसम में बुखार और डायरिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला अस्पताल का बच्चा वार्ड फुल हो गया है। बुखार की चपेट में आने के बाद 10 माह की मासूम ने दम तोड़ दिया। बुखार और डायरिया के 15 से अधिक मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। ओपीडी में भी सुबह से ही मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। करीब 1900 मरीज चिकित्सीय सलाह लेने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


बुखार से बीमार होने पर बीती 30 अगस्त को कानपुर देहात के रनापुरखास रसूलाबाद निवासी गौरी (10 माह) को जिला अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया था। हालत खराब होने पर बच्ची को पीडियाट्रिक आईसीयू में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को तड़के बच्ची ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा बुखार और डायरिया के चपेट में आने के बाद इफ्तिखार (4), वारसी (7), पम्मा (2), रौनक (11), विराज (11), राजन (7), विजय (42), अनिल (20) आदि मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया।

मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में भीड़ रही। परचा बनवाने के बाद मरीजों ने ओपीडी कक्षाें के बाहर बारी आने का इंतजार किया। दवा लेने के लिए काउंटरों पर लंबी लाइन रही। पैथोलॉजी में भी ब्लड की जांच कराने में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चिकित्सक डॉ. सलीम ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण मरीज बढ़े हैं। इस मौसम में बच्चों और बुजुर्गों पर खास नजर रखी जाए। समस्या होने पर मरीजों को चिकित्सीय सलाह लेकर इलाज शुरू कराया जाए। इसमें लापरवाही न बरती जाए।

जिला अस्पताल में ब्लड जांच कराने के लिए लगी मरीजों की भीड़।

जिला अस्पताल में ब्लड जांच कराने के लिए लगी मरीजों की भीड़।

जिला अस्पताल में ब्लड जांच कराने के लिए लगी मरीजों की भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें