फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: जंगल में मिला बच्चा चाइल्ड होम के सुपुर्द

विज्ञापन
सलोन के ख्वाजापुर में मिला लावारिश मिला बच्चा। - फोटो : सलोन के ख्वाजापुर में मिला लावारिश मिला बच्चा।
विज्ञापन
सलोन। संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार सुबह ख्वाजापुर जंगल में करीब डेढ़ साल का बच्चा रोता हुए मिला था। पुलिस ने बच्चे के अभिभावक का पता लगाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया, लेकिन दो दिन बीतने के बाद भी घरवालों का सुराग नहीं लग सका। इस पर बच्चे को चाइल्ड होम केयर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

ख्वाजापुर गांव निवासी हरिलाल सोमवार की सुबह मोहम्मदाबाद स्थित चक्की से आटा लेकर लौट रहे थे। सुबह करीब सात से आठ बजे के बीच जंगल में एक बच्चे की रोने की आवाज सुनकर वृद्ध ने साइकिल रोक दी। आवाज सुनकर हरिराम पास गए तो हल्के आसमानी कलर का स्वेटर पहने बच्चा रो रहा था। हरिराम के मुताबिक उन्होंने आवाज भी लगाई तो कही कोई नहीं दिखाई दिया। इसके बाद बच्चे को घर लाकर मामले की सूचना पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने बच्चे की पहचान और अभिभावक का पता लगाने के लिए सोशल मीडिया पर जानकारी दी। इस दौरान बच्चे को हरिराम की बहु रूपा पत्नी पिंटू की देखरेख में दे दिया गया। मंगलवार शाम को चाइल्ड होम केयर रायबरेली की टीम ने बच्चे को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया। कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने बताया कि जंगल में मिले बच्चे के अभिभावक की कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें